एलएनसीटी,बंसल,कार्पोरेट और एसआईआरटी जीते

0

भोपाल। लक्ष्मीनारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित आरजीपीवी नोडल सॉफटबॉल प्रतियोगिता में एलएनसीटी, बंसल, कार्पोरेट और एसआईआरटी ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ एलएनसीटी के प्राचार्य डॉ. राकेश मोवार और फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. एके सिंघई के आतिथ्य में संपन्न हुआ।एलएनसीटी ने मल्होत्रा कॉलेज को 1-0 से, बंसल ने जेएनसीटी को 1-0 से, कार्पोरेट ने मित्तल को 1-0 से और एसआईआरटी ने फार्मेसी को 2-1 से पराजित किया। स्पर्धा सचिव पंकज जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 कॉलेजों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता से नोडल टीम का चयन किया जाएगा जो 20 जनवरी से होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। कल से महिला वर्ग के भी मुकाबले खेले जाएंगे।