35.8 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

‘‘खेलकूद सुशासन में सुधार’’ पर कार्यशाला का प्रशिक्षार्थियों को मिला लाभ

भोपाल,22 जनवरी। आस्टेªेलियन स्पोट्र्स कमीशन की सीईओ सुश्री केट पाॅल्मर एवं डेकिन यूनिवर्सटी के रिसर्च फैलो ज्योफ शाॅनवर्ग आज टी.टी. नगर स्टेडियम पहंुचे जहाँ उन्होंने ‘‘खेलकूद सुशासन में सुधार’’ विषय पर केन्द्रित एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लेकर खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर संचालक खेल और युवा कल्याण उपेन्द्र जैन, ओलम्पियन डाँ. मालव श्राॅफ, क्षेत्रीय निदेशक साई श्रीमती मीना वोरा सहित अन्य अधिकारी, खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद थे।
कार्यशाला में आस्टेªेलियन स्पोट्र्स कमीशन की सीईओ सुश्री केट पाॅल्मर एवं डेकिन यूनिवर्सटी के रिसर्च फैलो ज्योफ शाॅनवर्ग ने खेलों में सुधार के लिए आस्टेªलिया के खेल सुशासन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि समन्वित प्रयासों से खेलों का विकास सुनिश्चित है। उन्होंने खेल सुशासन के लिए किए जा रहे प्रयासों और इस दिशा में की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में मार्गदर्शन दिया। खेल संचालक उपेन्द्र जैन ने मध्य प्रदेश शासन द्वारा खेलों के विकास के लिए की जा रही कार्यवाही और विभागीय खेल उपलब्धियों से अवगत कराया।
प्रदेश में बेहतर खेल संसाधन
कार्यशाला में डेकिन यूनिवर्सटी के रिसर्च फैलो ज्योफ शाॅनबर्ग ने मध्य प्रदेश के खेल संसाधनों की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा खेलों के विकास में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की खेल अकादमियों द्वारा संचालित गतिविधियों की भी प्रशंसा करते हुए प्रदेश की खेल मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा खेलों के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासांे की सराहना की।
समूह चर्चा-कार्यशाला के दौरान गु्रप डिस्कशन में खेलों के सुधार के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया गया। इसमें खेल संचालक उपेन्द्र जैन, भारतीय ख्ेाल प्राधिकरण की रीजनल डायरेक्टर सुश्री मीना वोरा, मुख्य प्रशिक्षक हाॅकी एम.के. कौशिक, मुख्य प्रशिक्षक सेलिंग जी.एल. यादव, बाॅक्सिंग प्रशिक्षक रोशनलाल, एथलेटिक्स प्रशिक्षक एस.के. प्रसाद, लाॅन टेनिस प्रशिक्षक प्रचेत शुक्ला तथा मध्य प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा आदि ने समूह चर्चा में भाग लिया और अपने विचार व्यक्त कर अनुभव साझा किए।एक दिवसीय इस कार्यशाला में खेलकूद सुशासन को सुदृढ़ बनाने, प्रशासन ओर अन्य खेल संस्थानों के मध्य समन्वय, खेलों में सुधार के लिए किए जाने वाले उपायों आदि पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles