मध्य प्रदेश के सत्यम विश्वकर्मा,रजनीकांत लोधी चयनित

0

भोपाल।बॉल बैडमिंटन अंतर्राष्ट्रीय सिलेक्शन ट्रायल्स (मलेशिया एवं सिंगापुर)बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वधान में टीम इंडिया के चयन प्रक्रिया का कमान दिल्ली बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन को दिया गया हैI सिलेक्शन ट्रायल्स में भोपाल मध्य प्रदेश के सत्यम विश्वकर्मा,रजनीकांत लोधी चयनित किए गए हैं इस सिलेक्शन ट्रायल्स में भारत के सभी राज्यों से बालक एवं बालिका हिस्सा लेंगे सिलेक्शन ट्रायल्स में चयनित खिलाड़ी बालक एवं बालिका आगामी महा 16 मार्च से 22 मार्च 2018 तक सिंगापुर एवं मलेशिया का दौरा करेंगेI सत्र 2018-19 मैं भारत में एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित की जानी हैI बॉल बैडमिंटन राष्ट्रीय सिलेक्शन ट्रायल्स के लिए भोपाल मध्य प्रदेश के सत्यम विश्वकर्मा, रजनीकांत लोधी चयनित किए गए हैं I मध्य प्रदेश बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन के सह सचिव एवं जिला बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन भोपाल के सचिव नौशाद अली ने बताया कि दिल्ली में होने वाले नेशनल सिलेक्शन ट्रायल्स मैं चयनित खिलाड़ी आगामी माह मैं होने वाले मलेशिया एवं सिंगापुर के दौरा करेंगेI