सेल टैक्स और बीयू भोपाल की टीम जीती

0

भोपाल। सेल टैक्स विभाग और बीयू की टीमों ने गंगाधर स्मृति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक जीत दर्ज की। ओल्ड कैंपियन मैदान पर सेल टैक्स ने पहले खेलते हुए 9/173 रन बनाए। उसकी ओर से जमील ने 56 और अक्षय श्रीवास्तव ने 40 रनों की पारियां खेलीं। अरनी इन्फ्रा की ओर से हरि शर्मा ने हैट्रिक सहित 4 विकेट लिए। जवाबी पारी में अरनी इन्फ्रा की टीम ने 5/145 रन ही बना सकी। जमील को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में बीयू भोपाल ने बल्लेबाजी करते हुए 8/153 रन का स्कोर बनाया। उसकी ओर से धीरेंद्र ने 30, जीतू ने 31 और शोएब ने 26 रन बनाए। एमपीसीसीएस की ओर से आदिल ने तीन विकेट लिए। जबकि राजीव और जय किशन को दो-दो विकेट मिले। 154 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी एमपीसीसीएस की टीम 152 रन पर ऑल आउट हो गई। बीयू भोपाल के धीरेन्द्र सिंह को मैन आॅफ द मैच दिया गया।एडवोकेट प्रदीप पारासर और अमोल बाघमारे ने मैन आॅफ द मैच खिलाड़ी को पुरस्कृत किया।