जोहानिसबर्ग। स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स की भारत के खिलाफ बाकी बचे तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में वापसी हुई जिससे मेजबान टीम को मजबूती मिली है। डिविलियर्स को दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल किया गया है, लेकिन शनिवार को वांडरर्स पर होने वाले दूसरे मैच में उनके खेलने पर फैसला आज के अभ्यास के बाद लिया जाएगा। वांडरर्स टेस्ट के दौरान अंगुली में लगी चोट के कारण डिविलियर्स पहले तीन वनडे में नहीं खेल पाए थे. पीटीआई के मुताबिक मौजूदा टीम में यही एक बदलाव किया गया है।

