भोपाल। राजाभोज क्लब और क्रासफिट ने अविनाश संजर स्मृति चौथे मास्टर्स कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आसान जीत दर्ज की है। ओल्ड कैंपियन मैदान पर गुरुवार को राजा भोज इलेवन ने 8/128 रन बनाए। उसकी ओर जमील ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। नसरुल्लागंज से वीरेंद्र वर्मा ने तीन और संजय ने दो विकेट लिए। जवाब में नसरुल्लागंज के बल्लेबाज वीरेंद्र रावत की धारदार गेंदबाजी का सामना नहीं कर सके। टीम 74 रन के स्कोर में पवेलियन लौट गई। वीरेंद्र रावत ने चार, अक्षय श्रीवास्तव ने तीन विकेट लिए। दूसरे मुकाबले में मीडिया क्रिकेटर्स ने पहले खेलते हुए 9/125 रन बनाए। विवेक तोमर ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। क्रासफिट नासीर, राम पटौदिया, भुवन शुक्ला और विनोद हलवे को दो-दो विकेट मिले। क्रासफिट ने जरूरी रन 19.3 ओवर में 5 विकेट पर बना लिए। सतीश ने 42 और रमाकांत ने 31 रन बनाए। मीडिया क्रिकेटर्स से ललित कटारिया और देवेंद्र को दो-दो विकेट मिले। वीरेंद्र रावत और सतीश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें सीनियर क्रिकेटर सुशील सिंह ठाकुर और अमिताभ वर्मा ने ट्रॉफी प्रदान की।

