जेपी के दोहरे प्रदर्शन से रेलवे मास्टर्स फाइनल में

0

चतुर्थ मास्टर्स कप स्व.श्री अविनाश संजर स्मृति वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता 2018
भोपाल | राजा भोज इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 138 रन बनाए पवन ने 68 और जमील ने 42 रनों की पारी खेली ।रेलवे मास्टर्स की तरफ से जे पी यादव ने 3 और समीर व्यास और पंकज ने 1 1 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी रेलवे मास्टर्स ने 139 रनों का लक्ष्य 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया जे पी यादव ने नाबाद 51 रन 39 गेंद और समीर व्यास ने 64 रन 48 गेंद और इदरीस ने 14 रन नाबाद का योगदान दिया
राजा भोज की तरफ समीर ने 2 विकेट लिए। जे पी यादव को मेन ऑफ़ द मैच चुना गया उन्हें जिला खेल अधिकारी जोस् चाको और वरिष्ठ क्रिकेटर शैलेश शुक्ला ने पुरुस्कृत किया दुसरा सेमी फाइनल क्रॉस फिट भौपाल और सीनियर क्रिकेटर्स ऑफ़ भौपाल के मध्य खेला गया। क्रॉस फिट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में विकेट पर 184 रन बनाए रमाकांत ने 42 रन सतीश कुमार ने 52 विनोद हलवे ने 40 रन और भुवन शुक्ला ने ताबड़तोड़ 8 गेंद पर 21रन बनाए। सीनियर क्रिकेटर्स की तरफ से आबिद अली ने 2 अतुल खरे और जामरान ने 1 1 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलते हुए सीनियर क्रिकेटर्स ऑफ़ भौपाल 9 विकेट पर 133 रन ही बना सकी । क्रोसफिट भौपाल की तरफ से सतीश कुमार और विनोद हलवे ने 3 3 विकेट और भुवन शुक्ला ने 2 विकेट लिए। क्रोसफिट 51 रन से विजयी रही जी सतीश कुमार को मेन ऑफ़ द मैच चुना गया। कल फाइनल मुकाबला रेलवे मास्टर्स और क्रोसफिट के बीच रविवार सुबह 10.30 से खेला जाएगा मुख्य अथिति सांसद श्री आलोक संजर होंगे