निकिता सिंह की आतिशी बल्लेबाज़ी से मध्यप्रदेश विजयी

0

भोपाल। निकिता सिंह (56*) की अर्धशतकीय पारी की मदद से मध्यप्रदेश ने वुमन क्रिकेट अंडर-23 टी-20 लीग एंड नाकआउट टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है। उसने उत्तर प्रदेश को आठ विकेट से हराया है। जबलपुर में बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में मप्र ने टॉस जीतकर फिल्डिंग को चुना। उत्तर प्रदेश ने पहले खेलते 6/116 रन बनाए। उसकी ओर से शशि माथुर ने 55 रन बनाए। मप्र के लिए प्रियंका कौशल ने दो विकेट लिए। जवाब में मप्र ने निकिता के साथ तमन्ना निगम (21) और तरंग झा (24) की उपयाेगी पारियों से जरूरी रन 19.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंजली को दो विकेट मिले। बता दें कि निकिता सिंह और तमन्ना निगम मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करतीं हैं।