आईईएस ने जीता इंटर कॉलेज क्रिकेट खिताब

0

भोपाल। मेजबान आईईएस कॉलेज ने 11वें इंटर कॉलेज स्पाेर्ट्स कॉर्निवाल के तहत आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। उसने रोमांचपूर्ण फाइनल मुकाबले में आरजीपीवी को चार रन से हराया। कॉलेज परिसर स्थित खेल मैदान पर बुधवार को आईईएस कॉलेज ने विवेक (28 गेंद में 40 रन) की पारी की मदद से पहले तो 4/174 रन का स्कोर बनाया। उसके बाद मेहमान टीम को 9/170 रनों पर ही रोक दिया। उसकी ओर से शुभम उपाध्याय और राहुल सिंह ने दो-दो विकेट लिए। विवेक को मैन ऑफ द फाइनल चुना गया। आखिर में स्पोर्ट्स प्रमोटर ग्रुप के चेयरमैन अरुणेश्वर सिंह देव और आईईएस ग्रुप की डायरेक्टर सुपर्णा विश्वास ने विजेता टीम को 11 हजार और उपविजेता को सात हजार रुपए के साथ चमचमाती ट्रॉफी भेंट की। यहां मैन ऑफ द सीरीज सुमन सौरभ को एक हजार, बेस्ट बैट्समैन पर्थ गुरु, बेस्ट बॉलर कमलेश कुमार गुप्ता और डिसिप्लिन टीम आईईएस को पांच-पांच सौ रुपए मिले।