भाेपाल। मुंबई में खेली जा रही अंडर-23 T-20 वुमन लीग और नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता मैं आज मध्यप्रदेश ने टॉस जीतकर बंगाल को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया बंगाल ने 18 ओवर में 66 /10 रन पर आउट हो गई बंगाल की ओर से पीपी पांडे व पी पी पाल ने 14 -14 रनों की पारी खेली मध्यप्रदेश की ओर से गेंदबाजी करते हुए चारु जोशी ने तीन व तमन्ना निगम और तरंग झा ने एक-एक विकेट लिया। मध्यप्रदेश की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकैडमी की निकिता सिंह ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 36 गेंदों में 37 रन बनाएं ,निर्धारित लक्ष्य को 15.3 ओवर में छह विकेट खोकर पूरा किया बंगाल की ओर से पी पी पाण्डे व आश्रिता ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया। मैच मैं शानदार बल्लेबाज़ी के लिए निकिता सिंह को प्लेअर ऑफ़ द मैच चुना गया ।

