34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

आईपीएल से कमाई के मामले में धोनी नंबर-1

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अब तक 10 सीजन संपन्न हो चुके हैं। पेशेवर खिलाड़ियों के वेतन की डिजिटल गणना करने वाले ‘मनीबॉल’ से ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसके मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में कमाई के मामले में नंबर-1 हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल में कुल वेतन 107.84 रुपये है और वह कमाई करने के मामले में शीर्ष पर काबिज हैं। धोनी के बाद मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा का नंबर आता है जिन्होंने आईपीएल से अब तक 101.60 करोड़ रुपये अपनी जेब में डाले हैं।
2008 में आईपीएल की शुरुआत से लेकर अब तक रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलने वाले कोहली कमाई की इस रैंकिंग में गौतम गंभीर (94.62 करोड़ रुपये) के बाद चौथे नंबर पर हैं। भारतीय कप्तान ने आईपीएल से अभी तक 92.20 करोड़ रुपये कमाये हैं। उनके बाद युवराज सिंह (83.60 करोड़ रुपये) और सुरेश रैना (77.74 करोड़ रुपये) का नंबर आता है। आईपीएल में 11 वर्षों में खिलाड़ियों के वेतन पर फ्रेंचाइजी टीमों ने लगभग 4,284 रुपये से अधिक खर्च किए हैं। इस दौरान कुल 694 क्रिकेटरों से कॉन्ट्रैक्ट किया गया। इनमें 426 भारतीय क्रिकेटर शामिल हैं, जिन्होंने लगभग 23.54 अरब रुपये का अनुबंध हासिल किया है, जो कि आईपीएल में खिलाड़ियों के कुल वेतन का लगभग 55 प्रतिशत है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles