भोपाल। स्कूलों में ड्रॉप रोबॉल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मप्र ड्रॉप रोबॉल संघ के महासचिव पंकज जैन के मार्गदर्शन और प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर विष्णुकांत सहाय के निर्देशन में अंतराष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल खिलाड़ी शुभम यादव व शांतनु पांडे द्वारा सोमवार को डीपीएस कोलार रोड भोपाल में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के सभी छात्र एवं छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में डीपीएस कोलार के खेल विभाग के प्रमुख कृष्णा सिंह व गणेश कुंटे का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर प्रदेश ड्रॉप रोबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. अनुपम चौकसे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से ही यह खेल बच्चों में प्रचलित हो कर स्वस्थ रहने में मददगार सिद्ध होगा। उल्लेखनीय है कि मप्र सरकार स्कूल शिक्षा विभाग ने ड्रॉप रोबॉल को स्कूलों में निरंतर किया है। साथ ही ड्रॉप रोबॉल के कई टूर्नामेंट में भी आयोजित किए जा रहे हैं।

