भोपाल। थाईलैण्ड में 19 से 28 अप्रैल, 2018 तक खेली जा रही आइबा एशियन यूथ बाॅक्सिंग चैम्पियनशिप में म.प्र. बाॅक्सिंग अकादमी की खिलाड़ी दिव्या पवार ने आज हुए क्वार्टर फायनल में चाइना की खिलाड़ी काओ जुकिंग को 5-0 से परास्त कर सेमी फायनल में जगह बनाई। दिव्या पवार ने 54 किलोग्राम भारवर्ग में क्वार्टर फायनल मुकाबला जीता। सेमी फायनल मुकाबला 26 अप्रैल को खेला जायेगा। उन्होंने वल्र्ड बाॅक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाय कर लिया। वल्र्ड बाॅक्सिंग चैम्पियनशिप अगस्त, 2018 में रशिया में आयोजित की जा रही है।

