भोपाल। एएनवीआई-11 ने महापौर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मुकाबले में एनटीएलसी को आठ विकेट से हरा दिया।
अंकुर मैदान पर खेले गए मुकाबले में एनटीएलसी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 रनों पर ढेर हो गई। इसमें हफीज ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। जवाब में एएनवीआई-11 की टीम ने मात्र दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें दिपेश ने नाबाद 22 रनों की पारी खेली। उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जोन अध्यक्ष एवं पार्षद मनोज राठौर द्वारा प्रदान किया गया।
इसके अलावा दिन के अन्य मैचों में एनजी-11 ने राहुल मीना फैंस क्लब को 8 विकेट से, रामसेतु क्लब ने एसएस-7 को 10 विकेट से, उजैर-11 ने एलसीसी-11 को 7 विकेट से, परिणय-11 ने अनंतश्री हॉस्पिटल-11 को 64 रनों से, आर्यन क्लब ने अंकित तिवारी फैंस क्लब को 33 रनों से, ताहूर फैंस क्लब ने अयान क्लब को 7 विकेट से, स्टार-11 ने आईसीसी को 6 विकेट से पराजित किया।

