भोपाल| मध्यप्रदेश कराते अकादमी के खिलाड़ी प्रतिश वर्मा ने सब जूनियर नेशनल कराते चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता दिल्ली के ताल कटोर स्टेडियम में 22 से 25 अप्रैल तक आयोजित हुई। प्रतिश ने 11 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तिगत कुमिते इवेंट के फाइनल में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी को 5-1 से हराया। बता दें कि प्रतिश वर्मा तात्या टोपे स्टेडियम में राज्य कराते अकादमी के मुख्य कोच जयदेव शर्मा के मार्गदर्शन में सेन्साई पंकज पारासर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

