जयपुर। राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2० ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे। राजस्थान की टीम ने एक गेंद शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर अपनी अंतिम चार में जाने की उम्मीदों को बरकारर रखा है। राजस्थान के लिए जोस बटलर ने 6० गेंदों में 95 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में 11 चौके और दो छक्के शामिल थे। उनके अलावा संजू सैमसन ने 21 रन और स्टुअर्ट बिन्नी ने 22 रन बनाए। इससे पहले, चेन्नई के लिए सुरश रैना ने 52 रनों की पारी खेली। अंत में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने एक बार फिर अच्छा स्कोर करते हए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के सामने 177 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा है। चेन्नई के लिए सुरेश रैना ने बेहतरीन अर्धशतक लगाते हुए सबसे अच्छी पारी खेली। रैना ने 6 चौके और एक छक्के की मदद से 35 बॉल पर 52 रनाए। उनके अलावा ओपनर शेन वॉयसन ने 39 और एम एस धौनी ने नाबाद 33 रन की अहम पारियां खेलीं। उधर शुरू में कमजोर लग रहे राजस्थान के गेंदबाजों ने मैच के आखिरी ओवरों में चेन्नई पर लगाम लगाई। राजस्थान के लिए 4 ओवर में 2 विकेट लेकर जोफ्रा आर्चर सबसे सफल साबित हुए। इसके अलावा ईश सोढ़ी को एक विकेट मिले।

