जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में अपूर्वी पारे की हैट्रिक

0

भोपाल। राजधानी की तैराक अपूर्वी पारे ने जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्णिम हैट्रिक बनाई है। उन्होंने यह स्वर्ण 100 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर फ्री स्टाइल और 50 मीटर बेक स्ट्रोक में जीते हैं। राजीव गांधी स्वीमिंग पूल सलैया में आयोजित इस प्रतियोगिता में अपूर्वी छाई रही। उनके अलावा कुंजल पवार, सुकन्या सिंह और स्वयं कलपानी ने दो-दो स्वर्ण जीते। जबिक चिराग कृष्णा, आदि जैन, शिवम तवारी, तनमय राजौरिया, दुर्विशा पवार, इशिता, हर्षिता, एश्वर्या और सत्विका दूभर ने एक-एक स्वर्ण पदक जीते। इससे पहले उदघाटन भोपाल जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष सैयद साजिद अली, सचिव सुधीर नेमा और ओपी अवस्थी ने किया। रजत जीतने वालों में गौतम, अंकित, रिनुल, कैब्यांश, प्राची, अंजलि, इशिता, अलवीरा , आदित्य, शुभ और विधी शामिल हैं।