भोपाल। अरिन के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से रेलवे बुल्स ने रेलवे क्रिकेट लीग का खिताब जीत लिया है। उसने फाइनल मुकाबले में रेलवे टाइगर्स को 48 रनों से हराया। रेलवे मैदान पर रेलवे टाइगर्स ने टॉस जीतकर बुल्स को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे बुल्स ने निर्धारित 25 ओवर में 157 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें इकबाल खान ने 32, अभिजीत ने 31 और अरिन ने 30 रनों की पारियां खेलीं। टाइगर्स की ओर से अमन रावत ने 3, राहुल अहिरवार ने 2 विकेट लिए। राहुल तिवारी और विशाल को एक-एक सफलताएं मिलीं। जवाब में रेलवे टाइगर्स 110 रन के स्कोर पर आउट हो गई। उसकी ओर से अमन रावत ने 27, निशु तीर्थानि ने 15 और राहुल अहिरवार ने 14 रन बनाए। बुल्स की ओर से हर्ष ग्वाले और आदित्य अहिरवार ने दो-दो विकेट लिए। जबकि पीयूष, अभिजीत और कार्तिके के खाते में एक-एक विकेट आए। अरिंन को 30 रन की पारी और शानदार विकेट कीपरिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें रेलवे क्रिकेट अकादमी के चीफ कोच इकबाल सिद्दीकी और नंदजीत सिंह पुरस्कृत किया।

