सतेंद्र इंग्लिश चैनल तैराने लंदन के लिए रवाना

0

भोपाल| विक्रम अवॉर्डी नि:शक्त तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने के लिए शनिवार-रविवार की दरमियानी रात लंदन के लिए रवाना हुए। सतेंद्र ब्रिटिश पैरा स्वीमिंग इंटरनेशनल मीट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें विभिन्न देशों के 600 तैराक हिस्सा ले रहे हैं। इस दल का चयन साई की पैरालिंपिक कमेटी ने किया है। मीट में हिस्सा लेने के बाद सतेंद्र चार सदस्यीय दल के साथ डोबल में 22 जून तक समुद्र के ठंडे पानी में अभ्यास करेंगे। उसके बाद 23 जून को रिले और तीन अगस्त को सोला के माध्यम से इंग्लिश चैनल में उतरेंगे। सतेंद्र पिछले साल भी इंग्लिश चैनल तैरने गए थे।