25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026

मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र की शानदार जीत

भोपाल। मध्य प्रदेश शार्ट पिच क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा एलएनसीटी के खेल मैदान पर आयोजित डॉ. अब्दुल कलाम कप राष्ट्रीय शॉर्ट पिच क्रिकेट में मध्यप्रदेश के लड़के और लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल की।
मध्य प्रदेश ने उत्तराखंड को एकतरफा मुकाबले में 96 रनों से हराकर जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी कर मधुमेह टीम में खेलते हुए निर्धारित 11 ओवरों में 149 रन बनाए है। इसमें मुसेफ खान ने शानदार 98 रनों की पारी खेली। जवाब में उत्तराखंड की टीम मात्र 53 रन ही बना पाई। लड़कियों के मुकाबलो में महाराष्ट्र ने मध्य प्रदेश को एकतरफा मुकाबले में हराया। राजस्थान ने उत्तरांचल को 36 रनों से पराजित किया। आज मुकाबलों से पहले नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles