भोपाल। भारत सरकार की ‘खेलो इंडिया खेलो’ स्कीम के अंतर्गत आज भारतीय खेल प्राधिकरण दिल्ली के प्रशासक (एडमिस्टेªटर) एवं खेलो इंडिया प्रभारी द्रोणाचार्य अवार्डी डाँ. ए.के. बंसल के नेतृत्व में आज एक उच्च स्तरीय समिति के सदस्यों ने मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी का अवलोकन किया। हाँकी, शूटिंग, रोइंग और एथलेटिक्स खेलों में खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध करायी जा रही उच्च स्तरीय सुविधाओं का अवलोकन कर यहां ‘खेलो इंडिया’ का संेटर बनाये जाने के उद्देश्य से पांच सदस्यीय समिति द्वारा राजधानी का भ्रमण किया गया।

समिति सदस्यों ने घुड़सवारी अकादमी पहुंचकर डेªसाज, इंडोर एवं आउट डोर शो जम्पिंग एरिना का अवलोकन किया और खिलाड़ियों के शो जम्पिंग प्रदर्शन की सराहना की। समिति सदस्यों ने वाटर स्पोट्र्स सेंटर पर पहंुचकर रोइंग, कयाकिंग-कैनोइंग एवं सेलिंग की गतिविधियों को नजदीकी से देखा। उन्होंने वाटर स्पोट्र्स अकादमी के तकनीकी सलाहकार एवं मुख्य प्रशिक्षक श्री जी.एल. यादव, पीजूष बरोई, पवन कुमार एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। समिति सदस्यों ने मध्य प्रदेश राज्य पुरूष हाॅकी अकादमी और छात्रावास का भी अवलोकन किया। हाॅकी प्रशिक्षक श्री तुषार खंडेकर से हाॅकी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान समिति सदस्यों ने टी.टी. नगर स्टेडियम स्थित स्पोट्र्स मेडीसीन सेंटर, कराते एवं फेंसिंग एरिना, आडियो-विजूअल हाॅल, बिलियर्ड स्नूकर हाॅल, कुश्ती, जूडो, एथलेटिक्स अकादमी के अलावा जिम और मैस का भी अवलोकन किया। सदस्यों ने कराते अकादमी में संचालित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखा और सराहा। केन्द्रीय समिति सदस्यों के भ्रमण के दौरान संयुक्त संचालक डाँ. विनोद प्रधान एवं श्री बी.एस. यादव, सहायक संचालक ओ.पी. हारोड, विकास खराडकर, सुश्री क्षिप्रा श्रीवास्तव, उमा पटेल तथा प्रदीप रावत उनके साथ थे।