34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

भोपाल के सेंट जोसेफ कोएड स्कूल के मो. हमजा को दोहरे स्वर्ण पदक जीते

भोपाल| सेंट जोसेफ कोएड स्कूल के मो. हमजा ने संभाग स्तरीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता में भोपाल के लिए दोहरे स्वर्ण पदक जीते हैं। साथ ही लिटिल एंजिल्स स्कूल के अल्तमस उद्दीन ने भी स्वर्णिम सफलता हासिल की है। इस प्रतियोगिता में विदिशा के राज बरोदिया ने तीन पदक अपने नाम किए हैं। प्रकाश तरण पुष्कर तरणताल में गुरुवार को मो. हमजा ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में क्रमश: 01.27.25 और 03.12.75 का समय निकालते हुए भोपाल को दोहरे स्वर्ण पदक दिलाए। भोपाल के ही अल्तमस उद्दीन ने 50 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक में 00.39.72 टाइमिंग के साथ सोना जीता। 400 और 800 मीटर फ्रीस्टाइल में वंशज खन्ना ने स्वर्ण जीते।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles