40.8 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

जिला शालेय शतरंज प्रतियोगिता में अनिकेत,प्रज्ज्वल औरश्रेष्ठ ने जीते खिताब

भोपाल। सागर पब्लिक स्कूल के श्रेष्ठ सिंह, सेंट जेवियर के प्रज्ज्वल सुहाने और नव निकेतन के अनिकेत अहिरवार ने जिला शालेय शतरंज प्रतियोगिता में अपने-अपने आयु समूह के खिताब जीत लिए हैं। इस प्रतियोगिता में गुरुवार को बालक वर्ग के मुकाबले हुए। स्पर्धा के अंडर-14 आयु समूह में श्रेष्ठ सिंह (5 अंक) ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 में प्रज्ज्वल सुहाने ने 5.5 अंक लेकर शीर्ष स्थान पाया। वहीं अनिकेत अहिरवार ने चार अंक हासिल करते हुए 19 वर्ष से कम उम्र के मुकाबले में बाजीमारी। हर आयु समूह के शीर्ष-5 खिलाड़ी नरसिंहगढ़ में 12 जुलाई से आयोजित होने वाली संभागीय शतरंज प्रतियोगिता में भोपाल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बालकों के परिणाम
अंडर-14
खिलाड़ी अंक
श्रेष्ठ सिंह, एसपीएस 5
कुशाग्र, महर्षि विद्या मंदिर 5
समर्थ रघुवंशी, द संस्कार वैली 5
अंडर-17
प्रज्ज्वल सुहाने, सेंट जेवियर 5.5
निखिल राठौर, कमला नेहरू 5
अर्श अरोरा, डीपीएस 5
अंडर-19
अनिकेत अहिरवार, नव निकेतन 4
उज्ज्वल कुमार, सेंट जेवियर 3
भरत जेठमलानी, भुवन्स भारती 3

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles