34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

संस्कार वैली की टीम सेमीफाइनल में

भोपाल। द संस्कार वैली स्कूल भोपाल की टीम ने मंगलवार को अपने दोनों मुकाबले जीतते हुए राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उसका मुकाबला नर्मदापुरम संभाग से होगा। छिंदवाड़ा में खेली जा रही प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग के पहले लीग मैच में द संस्कार वैली स्कूल की टीम ने उज्जैन पर 5-0 की एकतरफा जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भोपाल की ओर से गौतम छाबरा ने दोहरे गोल किए। जबकि सार्थ जैन, सोहम छाबरा और अंगद कामदार ने एक-एक गोल का स्कोर किया। दिन के दूसरे लीग मुकाबले में इस टीम ने जबलपुर को भी 5-0 से परास्त किया। गौतम छाबरा ने हैट्रिक सहित तीन गोल दागे। मितांश धारयानी और आर्यन सिंह के बूटों से एक-एक गोल आए।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles