तेलंगाना स्टेट ओपन चैम्पियनशिप में वाटर स्पोट्र्स अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक

0
भोपाल। हैदराबाद स्थित हुसैन सागर में 9 से 11 जुलाई, 2018 तक खेली गई तेलंगाना स्टेट ओपन चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश वाटर स्पोट्र्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य सहित पांच पदक अर्जित किए। चैम्पियनशिप की लैजर रेडियल ओपन स्पर्धा में अकादमी के सेलिंग खिलाड़ी सतीश यादव ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि लैजर 4.7 स्पर्धा के बालक वर्ग में अकादमी के खिलाड़ी राम मिलन यादव ने रजत और सतीश यादव ने कांस्य पदक अर्जित किया। इसी इवेन्ट के बालिका वर्ग में अकादमी की खिलाड़ी रितिका दांगी ने रजत पदक प्राप्त किया। चैम्पियनशिप के आप्टीमिस्ट इवेन्ट में अकादमी की खिलाड़ी उमा चैहान ने रजत पदक जीता। तेलंगाना स्टेट ओपन चैम्पियनशिप में अकादमी के खिलाड़ियांे द्वारा अर्जित इस उपलब्धि के लिए उन्हें प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई दी है। संचालक ख्ेाल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन ने भी चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रदर्शन की सराहना की है। अकादमी के 17 खिलाड़ियों ने सूबेदार पी. मधु के साथ चैम्पियनशिप में भागीदारी की। उक्त खिलाड़ी वाटर स्पोट्र्स अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक अर्जुन अवार्डी श्री जी.एल. यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं।