43 C
New Delhi
Wednesday, May 14, 2025

कराते में कृष्णा, सक्षम, अयान, दीपक, अनिकेत, तरुण को मिला गोल्ड

भोपाल। जिला शालेय कराते टूर्नामेंट में मेजबान श्रीअरविंदो स्कूल के कृष्णा पटेल, सक्षम राठौर, अयान, दीपक, अनिकेत, तरुण मीना, कृष्णा दुबे, अाकाश, समर्थ साहू, अमन दुबे ने स्वर्ण पदक जीते। स्पर्धा के दूसरे दिन मंगलवार को अंडर-17 और अंडर-19 आयु समूह के मुकाबलों में श्रीअरविंदो स्कूल के खिलाड़ियों ने 22 स्वर्ण पदक जीते। यहां अंडर-17 आयु समूह के बालक और बालिका वर्ग में मेजबान करातेबाजों ने पांच-पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए। ओबीएम स्कूल को बालक वर्ग में तीन और बालिका वर्ग में दो गोल्ड मेडल मिले। बालक वर्ग का एक स्वर्ण आर्मी पब्लिक स्कूल के हिस्से में भी आया। विवेकानंद विद्या मंदिर को भी दो स्वर्ण पदक मिले। अंडर-19 आयु समूह में श्रीअरविंदो स्कूल के खिलाड़ियों ने छह-छह स्वर्ण पदक हासिल किए। यहां आर्मी पब्लिक स्कूल को दो, ओबीएम और सेंट मैरी स्कूल को एक-एक पीले तमगे मिले।
श्रीअरविंदो स्कूल के ऋषभ (रेड बेल्ट में) प्रतिद्वंद्वी पर प्रहार करते हुए।
ये हैं स्वर्ण विजेता
अंडर-17: बालक: कृष्णा पटेल, सक्षम राठौर, अयान, दीपक, अनिकेत, तरुण मीना, कृष्णा दुबे, अाकाश, समर्थ साहू, अमन दुबे, पार्थ। बालिका: तृप्ती, अंजलि, तान्या, विभा, आंचल, गार्गी और शालिनी। अंडर-19: बालक : राज निगम, चंदन, रक्षांश, रौनक यादव, ऋषभ, रोहित, अनिकेत, आलोक। बालिका : जासमिन, इशरत खान, संस्कृति, वंदना, रिद्धि, मानसी और प्रियांशी।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles