भोपाल। जूनियर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप मदुरै के लिए मध्य प्रदेश रग्बी संगठन द्वारा लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित प्री-नेशनल कोचिंग शिविर का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश की टीम मदुरै रवाना हो गई। टीम को डॉ. अनुपम चौकसे सचिव एलएनसीटी ग्रुप, अबरार अहमद शेख सचिव मध्य प्रदेश रग्बी संघ, रवि आनंद पांड्या अध्यक्ष मध्यप्रदेश रग्बी कैंप को-ऑर्डिनेटर पंकज जैन ने शुभकामनाएं दी।
टीम इस प्रकार है: पद्युम पटेल, गुलशन कुमार, अब्दुल शाहिद, आशीष उपाध्याय, आर्यन बानिया, स्पर्श दुबे, शुभम पांडे, आलोक कुमार, तन्मय मेहता, त्रिकीन मुकाती, सोहेल खान, पठान कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा। कोच: संदीप जाधव और मैनेजर श्रेयस पांडे।
बालिका टीम: रुकमणी भिलाला, रेणुका चौधरी, वैभवी तंवर, रेशमी ठाकुर, मुस्कान जाटव, मनीषा अहाते, शिवानी बामने, दीपिका सिरोलिया एवं शीतल ठाकुर। कोच एवं मैनेजर वैभव पांडे।

