39.2 C
New Delhi
Friday, May 16, 2025

अंडर-23 टूर्नामेंट: भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने बेल्जियम को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की

एंटवर्प। भारत की जूनियर महिला हाकी टीम ने यहां छह देशों के अंडर 23 टूर्नामेंट में बेल्जियम को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। हॉकी इंडिया की अनुसार भारत की ओर से संगीता कुमारी (36वें मिनट) और सलीमा टेटे (42वें मिनट) ने गोल दागे। भारत ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 4-1 से हराने के बाद दूसरे मैच में ग्रेट ब्रिटेन को 1-0 से शिकस्त दी थी। कल रात प्रीति दूबे की अगुआई वाली भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की। पहले और दूसरे क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं दाग सकी। भारत अंतत: तीसरे क्वार्टर में बेल्जियम के डिफेंस को भेदने में सफल रहा और टीम ने 36वें मिनट में संगीता के गोल की बदौलत बढ़त बनाई। सलीमा ने 42वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। भारतीय टीम ने अंतिम क्वार्टर में भी बेल्जियम को गोल से महरूम रखते हुए जीत दर्ज की। भारतीय टीम अपने चौथे मैच में कनाडा से भिड़ेगी।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles