40.8 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

तीरंदाजी वर्ल्ड कप के फायनल में पहुंची अकादमी की मुस्कान किरार

20 जुलाई। जर्मनी के बर्लिन में 16 से 22 जुलाई, 2018 तक खेली जा रही तीरंदाजी  वर्ल्ड कप स्टेज-4 में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर की प्रतिभावान खिलाड़ी बेटी मुस्कान किरार भारतीय तीरंदाजी टीम की दो अन्य खिलाड़ियों सहित वुमेन कम्पाउण्ड टीम इवेन्ट के फायनल में पहुंच गई हैं। फायनल मुकाबला भारत और फ्रांस के मध्य शनिवार 21 जुलाई, 2018 को खेला जायेगा। मुस्कान किरार के  वर्ल्ड कप स्टेज-4 के फायनल में पहुंचने पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त की है। खेल मंत्री ने मुस्कान किरार को फायनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
वल्र्ड कप स्टेज-4 केे अंतर्गत ग्रेट ब्रिटेन और भारत के बीच हुए वुमेन कम्पाउण्ड टीम इवेन्ट के प्री क्वार्टर मुकाबले में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए म.प्र. तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान किरार, पेट्रोलियम स्पोट्र्स प्रमोशन बोर्ड की ज्योति सुरेखा तथा रेल्वे की त्रिशा देव ने 224 अंक अर्जित कर क्वार्टर फायनल में जगह बनाईं, जबकि ग्रेट ब्रिटेन नेे 223 प्राप्त किए। स्पर्धा के अंतर्गत क्वार्टर फायनल मुकाबला भारत और अमेरिका के मध्य खेला गया जिसमें भारतीय टीम 232 अंक हासिल कर सेमी फायनल में पहंुची। अमेरिका ने 228 अंक अर्जित किए। टर्की से खेले गए सेमी फायनल मुकाबले में टर्की ने 228 अंक प्राप्त किए जबकि 231 अंक प्राप्त कर भारतीय टीम ने फायनल में पहुंचकर बड़ी सफलता हासिल की।
 वर्ल्ड कप स्टेज-4 की भारतीय तीरंदाजी टीम में शामिल मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान किरार के फायनल में पहुंचने पर संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि एशिया कप में स्वर्ण और कांस्य पदक अर्जित करने वाली मुस्कान किरार तीरंदाजी अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी हैं जिन्होंने  पिछले दिनों टर्की में आयोजित  वर्ल्ड कप स्टेज-2 में भी देश को रजत पदक दिलाया है।
उल्लेखनीय है कि मुस्कान किरार खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा जबलपुर में संचालित तीरंदाजी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं तकनीकी सलाहकार श्री रिचपाल सिंह सलारिया से तीरंदाजी खेल का प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles