30.5 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

ओलिंपियन विजय कुमार के नाम पर होगी 25 मीटर रेंज

भोपाल | मप्र शूटिंग अकादमी में 25 मीटर रेंज का नामकरण ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट केप्टन सूबेदार मेजर विजय कुमार शर्मा के नाम पर किया जाएगा। अकादमी में शॉटगन रेंज ओलिंपिक के रजत पदक विजेता तथा केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर तथा 10 मीटर रेंज ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा के नाम से समर्पित है। मप्र शूटिंग अकादमी में 10 मीटर, 25 मीटर शूटिंग रेंज, टेक्नीकल बिल्डिंग तथा तीसरे ट्रेप एंड स्कीट शूटिंग रेंज का निर्माण किया गया है। बिशनखेड़ी स्थित मप्र राज्य शूटिंग अकादमी में 8 से 25 जुलाई के मध्य अन्तर्राष्ट्रीय शूटर्स आगामी एशियान गेम्स तथा आईएसएसएफ वर्ल्ड कप-2 की तैयारी कर रहे हैं। भारत के शीर्ष पिस्टल शूटर्स, विजय कुमार, हिना सिद्धू तथा मनु भाकर, जीतू राय जैसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी इस ट्रेनिंग का हिस्सा हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles