माॅडल स्कूल की खिलाड़ियों ने तलवारबाजी में दिलाए छह गोल्ड

0

भोपाल| 64वीं राज्यस्तरीय शालेय तलवारबाजी प्रतियोगिता में भोपाल को ओवरआल चैंपियन बनवाने में मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल टीटी नगर भोपाल की छात्राओं ने अहम भूमिका निभाई। इसमें स्कूल की खिलाड़ियों ने 6 गोल्ड दो सिल्वर पदक जीते। बीते दिनों तात्या टोपे स्टेडियम में मिनी वर्ग में हिमांशी रावत ने दो स्वर्ण पदक, जूनियर वर्ग में अंजलि ने दो स्वर्ण, खुशी ने एक रजत पदक एवं सपना ने एक स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक अर्जित किया। चारों खिलाड़ियों को प्राचार्य एसके रैनीवाल एवं आरके श्रीवास्तव एवं खेल शिक्षक दीवान चंद्रमौलि ने काफी सराहा।