शालेय जूडो प्रतियोगिता में भोपाल के खिलाड़ियों ने जीते एक दर्जन पदक

0

भोपाल | राज्य स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता में भोपाल संभाग के खिलाड़ियों का दबदबा जारी है। स्पर्धा के दूसरे दिन भोपाल के जूडो खिलाड़ियों ने एक दर्जन पदक जीते। इसमें चार स्वर्ण, इतने ही रजत और कांस्य पदक शामिल हैं। इससे प्रतियोगिता में भोपाल के कुल पदकों की संख्या 20 पहुंच गई है। पहले दिन भोपाल ने आठ पदक जीते थे। यहां निधि यादव (-44 किग्रा), हिमांशु तंवर (-50 किग्रा), आयुष दत्त (-55 किग्रा) और जहीर खान (-73 किग्रा) ने अपने-अपने आयु समूह में स्वर्ण पदक जीते। अशोक नगर में चल रहे इस टूर्नामेंट के अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में भोपाल की निधि यादव ने रीवा की वंदना को पराजित किया।