20.8 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दृष्टि त्यागी ने जीता स्वर्ण पदक

भोपाल | दृष्टि त्यागी ने 64वीं राज्य स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भोपाल को स्वर्ण पदक दिलाया है। इस पदक के साथ ही दृष्टि ने राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश टीम में जगह पक्की कर ली है। विदिशा में खेली गई प्रतियोगिता में भोपाल की दृष्टि ने अंडर-19 आयु वर्ग की 46 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की। वे कक्षा-12 में पढ़ती हैं। बता दें कि दृष्टि कोच नरेश भावसार से प्रशिक्षण हासिल करती हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles