31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

इंटर स्कूल ताईक्वांडो प्रतियोगिता में अल्बीरा, गौतम और साक्षी ने जीता गोल्ड

भोपाल। ईस्टर्न पब्लिक स्कूल में खेली जा रही इंटर स्कूल ताईक्वांडो प्रतियोगिता में अल्बीरा, गौतम गुप्ता, साक्षी और प्रणय ने स्वर्णिम सफलता हासिल की है। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ आरजीपीवी के डीन डॉ. डीएससी दांगी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। प्रतियोगिता के तहत पहले दिन पुमसे में बालिका अंडर-8 आयु वर्ग में अल्बीरा ने स्वर्ण, सादिया ने रजत और बालक वर्ग में फुजैल ने गोल्ड, अहमद ने रजत और उमैर ने कांस्य पदक जीता। बालिका अंडर-12 में प्रणाया ने स्वर्ण, तेजस्विनी ने रजत और नूरुलजहां ने कांस्य, बालक वर्ग में गौतम गुप्ता ने स्वर्ण, अयान अहमद ने रजत और मुबश्शीर हसन ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा बालिका अंडर-14 मेंं साक्षी ने स्वर्ण, मुहीबन ने रजत और सामिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया। रविवार को क्योरगी के तहत मुकाबले खेले जाएंगे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles