33.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

Asian Games: रेस में अय्यासामी धरुण ने 48.96 सेकेंड का समय निकाल सिल्वर मेडल जीता

जकार्ता। 18वें एशियाई खेलों के 9वें दिन भी भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत के धरुण अय्यासामी ने एशियाई खेलों के पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। फाइनल में दूसरे स्थान पर रहने के साथ ही धरुण ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सोमवार को हुई फाइनल रेस में धरुण ने 48.96 सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। यह नौवें दिन भारत का दूसरा पदक है। भारत के संतोष कुमार तमिलारसन 49.66 सेकेंड का समय निकालते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। स्वर्ण पदक कतर के अब्देर रहमान सांबा के नाम रहा जबकि जापान के ताकातोशी अबे को कांस्य से संतोष करना पड़ा। अब्देर रहमान ने 47.66 और ताकातोशी ने 49.12 सेकेंड में रेस पूरी की। गौरतलब है कि रविवार को भारत के लिए एशियन गेम्स में एथलेटिक्स का ही बोलबाला रहा था। दुती चंद, हिमा दास और मोहम्मद अनस, तीनों ने सिल्वर मेडल जीते थे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles