37 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025

मध्य प्रदेश की तीरंदाज मुस्कान किरार ने रचा इतिहास,मुख्यमंत्री और खेलमंत्री ने दी बधाई

भोपाल 28 अगस्त, २०१८ मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी बेटी मुस्कान किरार ने एशियन गेम्स 2018 के महिला तीरंदाजी कम्पाउण्ड टीम इवेन्ट में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा है। यह पहला अवसर है जब एशियन गेम्स के आर्चरी इवेन्ट में किसी भी खिलाड़ी को रजत पदक मिला है। मुस्कान किरार प्रदेश की सबसे युवा तीरंदाज खिलाड़ी है जिन्होंने 18 वर्ष की आयु में एशियन गेम्स में रजत पदक अर्जित कर देश का मान बढ़ाया है। एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजी टीम को मिली इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान तथा प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भारतीय तीरंदाजी टीम में शामिल खिलाड़ी मुस्कान किरार, मधुमति कुमारी और ज्योति सुरेखा को बधाई दी है।

एशियन गेम्स में आज तीरंदाजी कम्पाउण्ड टीम इवेन्ट में भारत का फायनल मुकाबला वल्र्ड चैम्पियन रिपब्लिक आॅफ कोरिया की टीम से था। भारत और वर्ल्ड चैम्पियन कोरिया के मध्य तीरंदाजी के कम्पाउण्ड टीम इवेन्ट में आज खेले गए फायनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 228 अंकों के साथ देश को रजत पदक दिलाया। रिपब्लिक आॅफ कोरिया 231 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। आज खेले गए कश्मकश मुकाबले के पहले राउण्ड में भारत 57 अंकों के मुकाबले 59 अंक अर्जित कर आगे रहा। दूसरे राउण्ड में कोरिया ने 56 के मुकाबले 58 अंक अर्जित कर बढ़त बनाई। जबकि भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की बदौलत तीसरे राउण्ड में मुकाबला 58-58 अंकों के साथ बराबरी पर रहा। चौथे और अंतिम राउण्ड में कोरिया की टीम ने 55 के मुकाबले 58 अंक अर्जित कर फायनल मुकाबला अपने नाम किया।

प्रदेश की खिलाड़ी बेटी पर हमें गर्व है-खेलमंत्री
एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजी टीम द्वारा रजत पदक जीतने पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुस्कान किरार के शानदार प्रदर्शन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की बेटी ने इतिहास रचा है। खेल मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी बेटी मुस्कान किरार ने एशियन गेम्स, 2018 के आर्चरी कम्पाउण्ड टीम इवेन्ट में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है और मुस्कान किरार पर हमें गर्व है। उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी है। एशियन गेम्स में मुस्कान किरार के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस. एल. थाउसेन ने भारतीय टीम को बधाई दी है। गौरतलब है कि थाईलैंड में आयोजित एशिया कप में भारत को स्वर्ण और कांस्य पदक दिलाने वाली मुस्कान किरार ने टर्की में आयोजित वल्र्ड कप स्टेज-2 में भी देश को रजत पदक दिलाया। मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर में वर्ष 2016 से तीरंदाजी खेल प्रतिभा को निखार रही मुस्कान किरार भुवनेश्वर में आयोजित 37वीं सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर चैम्पियन बनी। ढाका में आयोजित 20वीं एशियन चैम्पियनशिप और ताईपे में आयोजित एशिया कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी मुस्कान किरार अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं तकनीकी सलाहकार रिचपाल सिंह सलारिया के मार्गदर्शन में तीरंदाजी खेल का प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि एशियन गेम्स के लिए जकार्ता गए भारतीय तीरंदाजी दल में रिचपाल सिंह सलारिया को भारतीय तीरंदाजी टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles