37 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025

जिनसन जॉनसन ने 1500 मीटर की दूरी में जीता स्वर्ण

जकार्ता।  जिनसन जॉनसन ने 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन 1,500 मीटर रेस में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। इस स्पर्धा के महिला वर्ग में भारत की चित्रा उन्नीकृष्णन ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में भी भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता। भारत इस स्पर्धा के पुरुष वर्ग का रजत पदक जीतने में सफल रहा। इससे पहले महिला डिस्कस थ्रो में सीमा पुनिया ने देश को कांस्य पदक दिलाया। भारत के इस एशियाड में अब 59 पदक हो गए हैं। इनमें 13 स्वर्ण हैं।
जॉनसन ने 1,500 मीटर की दूरी 3:44:72 मिनट में पूरी की। इस स्पर्धा का रजत ईरान के आमिर मुरादी और कांस्य बहरीन के मोहम्मद तिओली ने जीता। आमिर ने 3:45:62 और तिओली ने 3:45:88 मिनट का समय निकाला। इस स्पर्धा में 800 मीटर रेस में भारत के लिए स्वर्ण जीतने वाले मनजीत सिंह चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 3:46:57 मिनट में रेस पूरी की। वे 0.69 सेकंड के अंतर से कांस्य पदक जीतने से चूक गए।
जॉनसन, चित्रा और सीमा के पदक जीतने पर केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles