37 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025

Asian Games 2018: ब्रिज प्रतियोगिता प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार ने जीता गोल्ड मेडल

जकार्ता। प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार ने शनिवार को पुरूषों की युगल स्पर्धा में पहला स्थान हासिल करके भारत को 18वें एशियाई खेलों में ब्रिज प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक दिलाया। इस तरह से 60 वर्षीय प्रणब भारतीय दल में पदक जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति भी बन गये। उन्होंने और 56 वर्षीय शिबनाथ ने फाइनल्स में 384 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। बता दें कि ब्रिज को पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया है। इस भारतीय जोड़ी ने चीन के लिक्सिन यांग और गांग चेन (378 अंक) को पीछे छोड़कर सोने का तमगा हासिल किया। इंडोनेशिया के हेंकी लासुट और फ्रेडी इडी मोनोप्पा (374 अंक) और हांगकांग के माक कवोक फाइ और लाइ वेइ किट (373 अंक) ने कांस्य पदक जीते। भारत की दो अन्य जोड़ियां हालांकि अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी। सुमित मुखर्जी और देबब्रत मजूमदार की जोड़ी 333 अंक लेकर नौवें जबकि सुभाष गुप्ता और सपन देसाई 306 अंक के साथ 12वें स्थान पर रहे।
जाधवपुर विश्वविद्यालय में शिक्षक सरकार ने कहा, ”मैं कल रात सो नहीं पाया था और नाश्ते में मैंने केवल फल खाये। यह कड़ा था। तनाव से रक्तचाप भी बढ़ता है। हमने चीन और सिंगापुर को हराया। यह हमारे लिये बहुत अच्छा परिणाम है।” मिश्रित युगल में भारत के बच्चीराजू सत्यनारायण और किरण नादर 333 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। राजीव खंडेलवाल और हिमानी खंडेलवाल की एक अन्य भारतीय जोड़ी 329 अंक लेकर सातवें स्थान पर रही। भारत एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक लेकर इस प्रतियोगिता में ओवरऑल तीसरे स्थान पर रहा। भारत ने मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles