37 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025

एशियाड : क्लोजिंग सेरेमनी में रानी रामपाल भारत की ध्वजवाहक

जकार्ता। 18वें एशियाई खेलों का रविवार को समापन हो गया। 2022 में चीन के हांग्झू में 19वें एशियाई खेल होंगे। हांग्झू एशियाड की मेजबानी करने वाले अपने देश का तीसरा शहर होगा। इससे पहले बीजिंग (1990) और ग्वांगझू (2010) में इन खेलों का आयोजन हो चुका है। जकार्ता और पालेमबंग में 15 दिन तक चले इन खेलों में पदक तालिका में चीन टॉप पर रहा। राजधानी जकार्ता के गेलोरा बंग करनोआ मेन स्टेडियम में क्लोजिंग सेरेमनी हुई। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने अपने संबोधन में सबका शुक्रिया अदा किया। क्लोजिंग सेरेमनी में इंडोनेशिया के ऐतिहासिक कला और सभ्यता को दिखाया गया। इस कार्यक्रम में कई डांसर, गायक, संगीतकारों और कलाकारों अपनी प्रस्तुती दी। मार्च पास्ट में सबसे आगे इंडोनेशिया की टीम रही। सिंगर इस्याना सरस्वती ने सभी खिलाड़ियों के लिए गाना गाया। कार्यक्रम के कोरियोग्राफर इको सुप्रियातो और डेनी मलिक के साथ संगीतकार एडी एमएस और रोनाल्ड स्टीवन थे। रिनाल्डो यूनार्डी और डयान्ड फरिज कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति विदोदो और वहां के लोगों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

 

female hockey players

रानी रामपाल ने कहा उनके गौरव की बात 

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल इसमें भारत की ध्वजवाहक रहीं। रानी की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने 20 साल बाद फाइनल में अपना स्थान बनाया था। जहां उसे जापान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। टीम को 1998 के बाद पहली बार रजत पदक मिला। इससे पहले एशियाड के उद्घाटन समारोह में जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा भारतीय दल के ध्वजवाहक थे। उन्होंने देश को स्वर्ण पदक दिलाया। रानी ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि यह उनके गौरव की बात है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles