04 सितम्बर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दुबई में होने वाले एशिया कप के बाद भारत और वेस्ट इंडीज के बीच अक्टूबर-नवंबर में होने वाली सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। वेस्ट इंडीज की टीम भारत दौरे पर दो टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी। राजकोट में 4 से 8 अक्टूबर के बीच दौर का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा।
गुवाहाटी में 21 अक्टूबर को वनडे सीरीज और 4 नवंबर को कोलकाता में टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। बाढ़ प्रभावित केरल में भी एक मैच खेला जाएगा। राजधानी तिरुवनंतपुरम में वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को होगा। दौरे का अंत 11 नवंबर को चेन्नई में होने वाले टी-20 से होगा।
2014 के बाद भारत आएगी वेस्टइंडीज की टीम:
भारत में टेस्ट सीरीज खेलने वेस्टइंडीज की टीम इससे पहले 2013 में आई थी। वह सचिन तेंडुलकर की आखिरी टेस्ट सीरीज थी। भारत ने वह सीरीज 2-0 से अपने नाम किया था। इसके अलावा वेस्ट इंडीज 2014 में एकदिवसीय सीरीज खेलने भारत आया था। तब भारत ने उसे 2-1 से हरा दिया था। 2014 के बाद पहली बार वह भारत में द्विपक्षीय सीरीज खेलने आएगा।
तारिख | मैच | जगह |
4-8 अक्टूबर | पहला टेस्ट | राजकोट |
12-16 अक्टूबर | दूसरा टेस्ट | हैदराबाद |
21 अक्टूबर | पहला वनडे | गुवाहाटी |
24 अक्टूबर | दूसरा वनडे | इंदौर |
27 अक्टूबर | तीसरा वनडे | पुणे |
29 अक्टूबर | चौथा वनडे | मुंबई |
01 नवंबर | पांचवां वनडे | तिरुवनंतपुरम |
4 नवंबर | पहला टी-20 | कोलकाता |
6 नवंबर | दूसरा टी-20 | लखनऊ |
11 नवंबर | तीसरा टी-20 | चेन्नई |