13 सितम्बर। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 15 सितंबर से 14वां एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाएगा। मेजबान के तौर पर 23 साल बाद यूएई की वापसी हुई है। वह तीसरी बार इस टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। पिछले दोनों बार भारत ही वहां चैम्पियन बना। भारत 13वीं बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा। उसने 1986 में श्रीलंका में हुए दूसरे एशिया कप में भाग नहीं लिया था। वहीं, हॉन्गकॉन्ग की टीम 10 साल बाद इस टूर्नामेंट में खेलेगी। वह इससे पहले दो बार हिस्सा ले चुकी है।
यूएई 1984 में खेले गए पहले एशिया कप का मेजबान था। उसके बाद यहां 1995 में भी टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। हालांकि, यूएई दोनों बार टूर्नामेंट नहीं खेल सका था। वह पहली बार 2004 और उसके बाद 2008 में खेला था। दोनों बार ग्रुप दौर में बाहर हो गया। इस बार के सारे मुकाबले दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसकी दर्शक क्षमता 25 हजार है। इस स्टेडियम में पहला वनडे मैच 2009 और फिर 2017 में हुआ था। भारतीय टीम अब तक यहां कोई मैच नहीं खेली।
भारत 13 में से 6बार बना टूर्नामेंट चैम्पियन
एशिया कप का पहला मैच यूएई की मेजबानी में 1984 में खेला गया था जिसमे भारत ने उपविजेता रहे श्रीलंका को हरा कर पहली बार पहले एशिया कप का बादशाह बना था। जबकि 2 संस्करण श्रीलंका ने पकिस्तान को हरा कर जीता फिर 3, 4, और 5 वे संस्करण भारत के नाम रहा है। जो आज भी एक रिकॉर्ड बना हुआ है की तीन बार लगातार भारत एशिया कप का चैम्पियन रहा है। हलांकि भारत ने श्रीलंका के मेजबानी में खेले गए 2 संस्करण में भारत ने बहिष्कार कर दिया था। और श्रीलंका नहीं गई थी।
इस टूर्नामेंट के सभी संस्करणों में खेलने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पास है। वह हर बार (13) एशिया कप का हिस्सा बना। 11 बार फाइनल तक पहुंचा, लेकिन 5 बार ही चैम्पियन बन सका। भारतीय टीम 1986 में नहीं खेली थी। हॉन्गकॉन्ग की टीम 2008 के बाद पहली बार एशिया कप में खेलेगी। उसने 2004 में पहली बार यह टूर्नामेंट खेला था। हॉन्गकॉन्ग 10 मुकाबलों में पांच हार चुका है। वह केवल चार ही जीता, जबकि एक का नतीजा नहीं आया।
बांग्लादेश ने लगातार तीन बार मेजबानी की
साल | मेजबान | विजेता | उपविजेता |
1984 | यूएई | भारत | श्रीलंका |
1986 | श्रीलंका | श्रीलंका | पाकिस्तान |
1988 | बांग्लादेश | भारत | श्रीलंका |
1990-91 | भारत | भारत | श्रीलंका |
1995 | यूएई | भारत | श्रीलंका |
1997 | श्रीलंका | श्रीलंका | भारत |
2000 | बांग्लादेश | पाकिस्तान | श्रीलंका |
2004 | श्रीलंका | श्रीलंका | भारत |
2008 | पाकिस्तान | श्रीलंका | भारत |
2010 | श्रीलंका | भारत | श्रीलंका |
2012 | बांग्लादेश | पाकिस्तान | बांग्लादेश |
2014 | बांग्लादेश | श्रीलंका | पाकिस्तान |
2016 | बांग्लादेश | भारत | बांग्लादेश |