भारत को मिला 174 रन का लक्ष्य, जडेजा ने चटकाए 4 विकेट

0

दुबई। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के बाद एशिया कप-2018 के सुपर-4 दौर में आज भारत का सामना बांग्लादेश से हो रहा है जबकि पिछली हार के बाद बांग्लादेश की टीमें एक बार फिर दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आमने सामने हैं। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन में आल आउट हो गयी ,टीम के लिए सर्वार्धिक रन मेहँदी हसन 42 और मुर्तजा ने 26 रन बनाकर दिया। वहीँ दूसरी और भारतीय गेंदबाज ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश के किसी भी बल्लेबाजों को अर्धशतक भी नहीं बनाने दिया। रविंद्र जडेजा ने धमाकेदार कमबैक करते हुए 4 विकेट चटकाए जबकि भुनेश्वर और कुलदीप यादव ने 3-3  विकेट लिए।

 

दोनों टीमें-

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, अंबति रायडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल और खलील अहमद.

बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, महमुदूल्लाह, मोहम्मद मिथुन, मोसादिक हुसैन, मेहदी हसन, रूबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, अबु हैदर, आरिफ हक, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, नजमुल इस्माल.