अबुधाबी। एशिया कप में शुक्रवार को सुपर-4 के मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 258 रन का लक्ष्य दिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 257 रन बनाए। हश्मतुल्लाह शाहिदी ने 97 और असगर अफगान ने 67 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज ने 3, शाहीन अफरीदी ने 2 और हसन अली ने 1 विकेट लिए।
शाहिदी-रहमत ने की अर्धशतकीय साझेदारी:
अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 26 रन के स्कोर पर इश्मतुल्लाह जनात पवेलियन लौट गए। उसके 5 रन बाद ही मोहम्मद शाहजाद भी आउट हो गए। 31 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद इश्मतुल्लाह शाहिदी और रहमत शाह ने अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान असगर अफगान और शाहिदी ने 94 रन की साझेदारी की। असगर 67 रन बनाकर शाहीन अफरीदी की गेंद पर बोल्ड हो गए।
टीमें:
अफगानिस्तान: मोहम्मद शाहजाद (विकेटकीपर), इश्मतुल्लाह जनात, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी, असगर अफगान (कप्तान), मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, गुलबदिन नइब, राशिद खान, आफताब आलम, मुजीब उर रहमान।
पाकिस्तान: इमाम उल हक, फख्र जमां, बाबर आजम, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर), आसिफ अली, हारिस सोहैल, मोहम्मद नवाज, हसन अली, उस्मान खान, शाहीन अफरीदी।

