भोपाल करेगा भारत-श्रीलंका ब्लाइंड टी-20 क्रिकेट की मेजबानी

0

भोपाल। राजधानी का भेल मैदान अक्टूबर में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले क्रिकेट सीरीज अंतर्राष्ट्रीय ब्लाइंड टी-20 क्रिकेट की सीरीज का एक टी -20 मैच का मेजबानी करेगा। यह मैच 17  अक्टूबर को खेला जायेगा। इस मैच में भोपाल के सोनू गोलकर और इंदौर के ओम प्रकाश पाल भारतीय क्रिकेट टीम से खेलेंगें।
यह पहला मौका होगा जब भोपाल को ब्लाइंड क्रिकेट के इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करने का मौका मिला है। यहां बीसीसीआई और आईसीसी से मान्यता के सवाल पर भोपाल के सोनू गोलकर ने कहा की क्रिकेट एसोसिएशन फार ब्लाइंड (कैबी) लगातार बोर्ड से मान्यता की बात कर रहा है और प्रक्रिया जारी है उम्मीद है कि बोर्ड से जल्द ही मान्यता मिल जाएगी।
यह जानकारी मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फार ब्लाइंड के चेयरमैन डॉ. राघवेंद्र ने दी।