नई दिल्ली,एशिया कप में लगातार तीन जीत हासिल कर चुके भारत का सामना रविवार को एक बार चिर-प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान से होने जा रहा है। यह इन दो टीमों के बीच इस टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला है। इससे पहले 19 सितंबर को हुए मैच में भारत ने 8 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की थी। हालांकि सुपर 4 का यह मुकाबला भारत के लिए इतना आसान नहीं होने वाले क्योंकि पाकिस्तान ज्यादा तैयारी के साथ इस मैच में उतरेगा।तीन मैचों में तीन जीत के बाद भारत की कोशिश फाइनल में पहुंचने की होगी जबकि पाकिस्तान अपने खेल में सुधार करना चाहेगा जिसने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में महज तीन गेंद रहते जीत दर्ज की। भारत ने शुक्रवार को टीम में सिर्फ एक बदलाव करते हुए रवींद्र जडेजा को शमिल किया जो सबसे कारगर साबित हुए।

