22 सितम्बर। महिला क्रिकेट में भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। इससे पहले दूसरा मैच बारिश के कारण नहीं हो सका था।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 131 रन बनाए। श्रीवर्दने ने सबसे ज्यादा 35, नीलाक्षी डी सिल्वा ने 31 और कप्तान सी. अटापट्टू ने 28 रन का योगदान दिया। अरुणधति रेड्डी और हरमनप्रीत कौर ने दो-दो विकेट लिए।
ज़वाब में 132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही उसका पहला विकेट 11 रन के स्कोर में कप्तान स्मृति मंधाना 6 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद मिताली राज 13 रन पर आउट हुईं। स्मृति और मिताली के आउट होने के बाद 18 वर्षीय जेमिमा रोड्रिगेज ने 57 रनों की पारी खेली। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर (24 रन) के साथ मिलकर भारतीय टीम को जीत दिलाई।

