पहली यूथ राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता चित्तौडगढ़़ में
भोपाल। राजस्थान के चित्तौडगढ़़ में होने वाली पहली राष्ट्रीय यूथ कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मप्र अंडर-23 टीम में 20 खिलाडिय़ों को चयन हुआ है। इसमें बालकों की फ्री स्टाइल और ग्रीक रोमन स्टाइल बालिका वर्ग में फ्री स्टाइल कुश्ती खेली जाएगी। मप्र टीम में 10 फ्री स्टाइल और 10 ग्रीन रोमन वर्ग बालक और 10 बालिका पहलावानों का चयन हुआ है। इसमें भोपाल छह बालिका और पांच बालकों का चयन हुआ है। भोपाल के 11 खिलाडिय़ों में तीन अंतरराष्ट्रीय बालिका पहलवान चुनी गई हैं। जिसमें शिवानी पवार 50 किग्रा, गैसू राहंगडाले 53 किग्रा और रमन यादव 55 किग्रा में भागीदारी करेंगे। इस राष्ट्रीय कुश्ती में प्रदेश की एकमात्र विक्रम अवार्डी और प्रदेश की पहली अंतरराष्ट्रीय रेफरी फातिमा बानो निर्णायक रहेंगी। यह 30 सदस्यीय दल 25 सितंबर को इंदौर के लिए रवाना होगा। जानकारी भोपाल जिला कुश्ती विकास संघ के सचिव शाकिर नूर ने दी।