40.4 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

28वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग-पंजाब, हरियाणा, आर्मी और महाराष्ट्र के खिलाडिय़ों ने जीते स्वर्ण

भोपाल। राजधानी में खेली जा रही 28वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैम्पियनशिप में मंगलवार को ट्रेप के अलग-अलग इवेन्ट में पंजाब, हरियाणा, आर्मी और महाराष्ट्र के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। वहीं दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड के खिलाडिय़ों ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। शूटिंग अकादमी के हर्षित तिवारी और मध्य प्रदेश की नीरू देवी ने एक-एक कांस्य पदक अपने नाम किया। चैम्पियनशिप के ट्रेप जूनियर पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में पंजाब के सेहजप्रीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। गुरु प्रताप सिंह ने रजत पदक, दिल्ली के रोनाल्ड ने कांस्य पदक जीता।
अंतरराष्ट्रीय शूटर सुषमा को रजत से करना पड़ा संतोष
इसी प्रकार ट्रेप मेन्स इवेंट में भी पंजाब के सेहजप्रीत सिंह ने स्वर्ण, दिल्ली के रोनाल्ड ने रजत पदक तथा मप्र राज्य शूटिंग अकादमी के हर्षित तिवारी ने कांस्य पदक अर्जित किया। चैम्पियनशिप के ट्रैप वुमेन इवेंट की व्यक्तिगत स्पर्धा में हरियाणा की किरण ने स्वर्ण, उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय शूटर सुषमा सिंह को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। राजस्थान की अनुष्का सिंह ने कांस्य पदक जीता। ट्रेप जूनियर वुमन इवेंट में भी हरियाणा की किरण ने स्वर्ण, दिल्ली की भाव्या त्रिपाठी ने रजत पदक और मध्य प्रदेश की नीरु देवी ने कांस्य पदक अर्जित किया।
पंजाब के राज्यपाल ने जीता रजत पदक
चैम्पियनशिप के मेंस वेटरंस कैटेगरी में पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बिदनौर ने रजत पदक अर्जित किया। इसका स्वर्ण महाराष्ट्र के प्रवीण सिंह ने जीता। जबकि गुजरात के जहान बख्श ने कांस्य पदक जीता। सर्विस केटेगरी में आर्मी के अमित सिंह ने स्वर्ण पदक, हर्षवर्धन ने रजत पदक और राजेश सिंह ने कांस्य पदक जीता। चैम्पियनशिप में बुधवार को खिलाड़ी डबल ट्रैप इवेंट सुबह 8.30 से दोपहर 3.00 बजे तक अभ्यास करेंगे। जबकि अगले दिन गुरुवार को डबल ट्रैप के मुकाबले खेले जाएंगे। पदक विजेताओं को संचालक खेल डॉ. एसएल थाउसेन ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। संयुक्त संचालक डॉ. विनोद प्रधान एवं मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के तकनीकी सलाहकार एवं मुख्य प्रशिक्षक मनशेर सिंह मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles