30.7 C
New Delhi
Tuesday, April 22, 2025

1 अक्टूबर से होगा मुख्यमंत्री कप का आयोजन,10 संभाग के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

भोपाल। राजधानी में 1 से 3 अक्टूबर, 2018 तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ‘मुख्यमंत्री कप’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 संभागों के लगभग 1260 बालक-बालिका खिलाड़ी भागीदारी कर प्रतिभा प्रदर्शन करेंगे।

राज्य स्तरीय ‘मुख्यमंत्री कप’ प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी, व्हालीबाॅल, फुटबाॅल, कराते, कुश्ती एवं एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं टी.टी. नगर स्टेडियम में खेली जायेंगी। फुटबाॅल में बालक वर्ग की प्रतियोगिता मोती लाल विज्ञान महाविद्यालय (एम.व्ही.एम. काॅलेज) में खेली जायेगी। प्रतियोगिता में इन्दौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर चम्बल, नर्मदापुरम, सागर, रीवा और शहडोल संभागों के खिलाड़ी प्रतिभा प्रदर्शन करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिदिन 8 बजे से मुकाबले खेले जाएंगे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles