39.6 C
New Delhi
Tuesday, April 22, 2025

स्पेन में कपिल सक्सेना होंगे शतरंज के मुख्य कोच

भोपाल। मध्य प्रदेश शतरंज के वर्तमान सचिव अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी और फीडे इंस्ट्रक्टर ‘कपिल सक्सेना’ को अखिल भारतीय शतरंज संघ द्वारा विश्व केडेट शतरंज चैंपियनशिप में भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है और संघ की अनुसंशा पर भारत सरकार के खेल मंत्रालय नें टीम के इस दौरे को हरी झंडी दे दी है।

प्रतियोगिता में भारत के ओर से अंडर-8, अंडर-10, एवं अंडर-12 के खिलाड़ी विश्व चैंपियनशिप का पदक हासिल करने की कोशिश करेंगे। प्रतियोगिता स्पेन सैंटियागो में 3 से 16 नवंबर, 2018 के दौरान खेली जाएगी। आपको बता दे की कई विश्व चैम्पियन भी इन्ही केडेट चैंपियनशिप को जीतकर आगे बढ़े है इस लिहाज से ये एक बड़ी जिम्मेदारी है जहां कपिल सक्सेना के मार्गदर्शन में भारतीय टीम के भविष्य के खिलाड़ी प्रतिभागिता में भाग लेंगे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles